नारनौल। जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर खैरथल-पड़ीसल और पड़ीसल-अलवर स्टेशनों के बीच समपार फाटकों पर आरयूबी लॉन्चिंग कार्य के चलते 9 व 10 मई को कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। कुछ के मार्ग बदले जाएंगे तो कुछ ट्रेने रेगुलेट व रीशेड्यूल रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि जयपुर-रेवाड़ी विशेष ट्रेन दस मई को जयपुर से प्रस्थान करेगी और अलवर तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन अलवर-रेवाड़ी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
भुज-बरेली ट्रेन 9 मई को भुज से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी की जगह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी से होकर संचालित होगी। जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत ट्रेन 10 मई को जोधपुर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग जयपुर-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।
देहरादून-ओखा ट्रेन 10 मई को देहरादून से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।
पोदबंदर-दिल्ली सराय ट्रेन नौ मई को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी से होकर संचालित होगी।
दिल्ली-साबरमती ट्रेन दस मई को दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। चंडीगढ़-उदयपुर सिटी रेलसेवा दस मई को चंडीगढ़ से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी।