फोटो संख्या:74- गोशाला रोड पर पेंट की दुकान से पेंट खरीदता ग्राहक--संवाद
महेंद्रगढ़। बारिश में घरों की दीवारें बदरंग हो गई हैं। इसके अलावा दीपावली नजदीक है। ऐसे में लोगों ने घरों की रंगाई शुरू करा दी है। इसके चलते पेंट, डिस्टेंपर की बिक्री बढ़ी है। इस बार पेंट कारोबारियों में बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।
घरों की सजावट को लेकर बाजार में रंग और पेंट के व्यापारियों ने आगामी मांग को देखते हुए अपने-अपने गोदामों में स्टॉक भरना शुरू कर दिया है। हाल ही में हुई अत्यधिक बारिश के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में अनेक घरों की दीवारे खराब हो चुकी है।
इससे आने वाले दिनों में रंग-पेंट, डिस्टेंपर के काम में तेजी आने की संभावना है। अब बाजार की रौनक बढ़ने लगीहै। व्यापारियों का कहना है की अब ग्राहक दुकानों पर रंग-पेंट डिस्टेंपर की खरीद कर रहे है। दीपावली से पहले लोग घरों में डिस्टेंपर करना आरंभ कर देते हैं।
दुकानों की रंगाई में पेंट की अधिक मांग है। व्यापारी भी इस संभावित मांग को देखते हुए पहले ही पर्याप्त मात्रा में माल मंगवा रहे हैं, ताकि समय पर ग्राहकों को सामान उपलब्ध हो सके।
-
गांव व शहर से लोग रंग-पेंट व डिस्टेंपर खरीदने के लिए आ रहे हैं। अबकी बार सीजन में कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। उन्होंने ग्राहकों की पसंद और मांग के अनुसार रंगों और पेंट की विभिन्न वेराइटी दे रहे है। त्योहारी सीजन के आगमन के साथ ही रंग-पेंट के काम में और तेजी आएगी।-ललित जोशी, दुकानदार
दुकान पर रंग-पेंट व डिस्टेंपर लेने के लिए लोग पहुंच रहे है। दीपावली से पहले अच्छा कारोबार होने की संभावना है। अब लोग घरों की मरम्मत और पुताई की ओर ध्यान दे रहे है। फिलहाल अब अच्छा कारोबार हो रहा है। त्योहार के सीजन को लेकर बाजार में रौनक लौटने लगी है।
-राहुल लांबा, दुकानदार