फोटो संख्या:53- गांव सोहला के बोहरा की ढ़ाणी में मूर्ति स्थापना करवाते विधायक कंवर सिंह यादव--
महेंद्रगढ़। सतनाली क्षेत्र के गांव सोहला की बोहरा की ढाणी में शनिवार को महाराज करतार नाथ की मूर्ति स्थापना पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विधायक महेंद्रगढ़ कंवर सिंह यादव उपस्थित रहे। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि संतों ने संसार को दिखाई सही राह। हर व्यक्ति को ईश्वर की भक्ति में समय देना चाहिए।
भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि संतों ने सदैव मानव को सही रास्ता दिखाया है। समय-समय पर समाज में ऐसे संत हुए हैं जो संकट के समय में भी लोगों की सहायता करते हैं। इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता के लिए आवश्यक हैं। इस अवसर पर महंत वचनाई नाथ महाराज, गिरीश सरपंच, राजू, धुपचंद, रामकुमार मास्टर, इंद्रपाल यादव आदि उपस्थित रहे।