फोटो संख्या:52- अवैध हथियार के साथ आरोपी सीआईए की गिरफ्त में--स्रोत- पुलिस
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ सीआईए पुलिस की टीम गांव जांजडियांवास बस स्टैंड पर गश्त कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि निवाज नगर निवासी राहुल अवैध हथियार लेकर गांव छाजियावास के मंदिर के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तो उसे दबोच लिया। युवक के पास से देसी पिस्तौल मिला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।