नारनौल। राष्ट्रीय संत शिरोमणी गुरु दुर्बल नाथ की जयंती पर खटीक समाज ने धूमधाम से मनाई।
इस मौके पर देशी घी का विशाल भंडारा, स्थान बहरोड चौक, गुरु दुर्बलनाथ आश्रम नारनौल पर किया गया। वहीं बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। जो श्री लक्ष्मीनारायण शिव मंदिर से फ्रांसखाना, नलापुर, तालाब बहादुर सिंह, अग्रसेन चौक, सिविल अस्पताल, बहरोड चौक होते हुए गुरु दुर्बल नाथ जी सेवा समिति आश्रम, नारनौल पर पहुंची। शोभायात्रा में खटीक समाज के बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों व युवाओं ने बढ़चढ़कर पूरे जोश से हिस्सा लिया।
इस अवसर पर प्रधान विनय, उपप्रधान राजेंद्र चौहान, सचिव दीपक खन्ना, सहसचिव अरुण दायमा, कोषाध्यक्ष रामसिंह चौहान, सुभाष चौहान, सुभाष बहल, राजेश चौहान, गोविंद दायमा, शिवचंद बडगुजर, घनश्याम खींची, राधेश्याम खींची, अजीत सामरिया, संजय कामरेड, संदीप बडगुजर, कृष्ण चौहान आदि ने हिस्सा लिया।