फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सैनी सभा कॉलेजियम चुनाव की घोषणा, 15 से नामांकन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सैनी सभा नारनौल के कॉलेजियम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसके लिए 15 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं उम्मीदवार 15 फरवरी से 18 फरवरी सायं 4:00 बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच 19 फरवरी से 22 फरवरी दोपहर 2:00 बजे तक की जाएगी। इसके बाद 23 से 25 फरवरी सायं 5:00 बजे तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। अंतिम रूप से मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों को 26 व 27 फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।


चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण चरण मतदान 8 मार्च को संपन्न होगा। आवश्यकता पड़ने पर मतदान एक से अधिक चरणों में भी कराया जा सकता है, जिसकी सूचना समयानुसार जारी की जाएगी।
विज्ञापन




चुनाव अधिकारी संदीप सैनी एडवोकेट ने बताया कि केवल वही सदस्य चुनाव लड़ने व मतदान करने के पात्र होंगे, जिनका नाम सैनी सभा की अंतिम मतदाता सूची में दर्ज है। नामांकन पत्र निर्धारित प्रपत्र में ही स्वीकार किए जाएंगे और समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन मान्य नहीं होगा। अधूरे अथवा त्रुटिपूर्ण फॉर्म निरस्त कर दिए जाएंगे।



पूरी चुनावी प्रक्रिया पर्यवेक्षक रोशन लाल सैनी की निगरानी में पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाई जाएगी। सभा परिसर में नोटिस बोर्ड पर चुनाव कार्यक्रम चस्पा कर दिया गया है जिससे सदस्यों में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें