फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अभिनय की बुलंदिया छूने पर अनिल को भारत रंगम सम्मान से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। फिल्म इंस्टीट्यूटर सुपवा रोहतक में आयोजित सम्मान समारोह में महेंद्रगढ़ निवासी राष्ट्रीय रंगकर्मी अनिल कौशिक को भारत रंगम सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान फिल्म इंस्टीट्यूटर यूनिवर्सिटी के कुलपति अमित आर्या ने बुधवार देर शाम सम्मान समारोह में प्रदान किया।
विज्ञापन

उत्सव में प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ चुनिंदा निर्देशकों को सम्मानित किया गया। बुधवार को फिल्म इंस्टीट्यूटर रोहतक में हरियाणा प्रदेश के प्रसिद्ध रंगकर्मी अनिल कौशिक को प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कई वर्षों से नाटक निर्देशन व अभिनय की बुलंदिया छूने पर भारत रंगम सम्मान से सम्मानित किया गया।
अनिल छात्र जीवन से ही विश्विद्यालय के साथ-साथ राष्ट्र स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बाद हरियाणा सरकार में अपनी सेवाओं से हरियाणा की संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाई।
विज्ञापन

कौशिक को उनकी सेवाओं को मान्यता देते हुए अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय सम्मान मिलने के साथ साथ गवर्नर अवॉर्ड भी हरियाणा सरकार द्वारा भी प्रदान किया गया। कई धारावाहिक टेलीफिल्म में अभिनय, निर्देशन एवं पटकथा लिखकर पहचान बना चुके अनिल कौशिक को भारत रंगम सम्मान मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें