फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी सरकार का BC वर्ग को तोहफा: क्रीमीलेयर की सीमा अब 8 लाख, महेंद्रगढ़ में शाह बोले कांग्रेस रही OBC विरोधी

Tue, 16 Jul 2024 08:31 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

विपक्ष पर तंज कसते हुए शाह बोले, भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव आने पर बीसी-बीसी-बीसी की माला जपते हैं, लेकिन कांग्रेस हमेशा ओबीसी समाज की विरोधी रही है। 1957 में ओबीसी के आरक्षण के लिए काका साहब कमीशन बना। कांग्रेस ने सालों तक इसको लागू नहीं किया।
विज्ञापन
अमित शाह का स्वागत करते मोहन लाल बड़ौली व सीएम नायब सिंह सैनी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्र सरकार की तर्ज पर हरियाणा में भी पिछड़ा वर्ग के लिए क्रीमीलेयर की सीमा को छह लाख रुपए से बढ़ाकर आठ लाख वार्षिक करने का निर्णय लिया गया है। इसमें वेतन और कृषि से होने वाली आय को नहीं जोड़ा जाएगा। शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक की तर्ज पर हरियाणा में कांग्रेस को बीसी वर्ग का आरक्षण मुसलमानों को नहीं देने देंगे। शाह मंगलवार को यहां महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन में बोल रहे थे।

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के लिए बीसी-ए वर्ग में 8 फीसदी आरक्षण का प्रावधान था। अब बीसी-बी वर्ग के लिए भी 5 फीसदी आरक्षण लागू किया जाएगा। इसी प्रकार शहरी स्थानीय निकायों में बीसी-ए वर्ग में 8 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है, अब बीसी-बी वर्ग के लिए भी 5 फीसदी आरक्षण लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा 2014 में नरेंद्र मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने संसद में कहा था यह सरकार दलित, गरीब व पिछड़ों की सरकार है।

कांग्रेस रही है ओबीसी विरोधी
विपक्ष पर तंज कसते हुए शाह बोले, भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव आने पर बीसी-बीसी-बीसी की माला जपते हैं, लेकिन कांग्रेस हमेशा ओबीसी समाज की विरोधी रही है। 1957 में ओबीसी के आरक्षण के लिए काका साहब कमीशन बना। कांग्रेस ने सालों तक इसको लागू नहीं किया। 1980 में इंदिरा गांधी ने मंडल कमीशन को ठंडे बस्ते में डाल दिया। 1990 में जब लाया गया तो तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 2 घंटा 43 मिनट भाषण देकर कर ओबीसी के आरक्षण का विरोध किया था, जबकि भाजपा ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता देकर पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक अधिकार देने का काम किया है।
विज्ञापन


कार्यकर्ता पंचायतों में जाकर मांगें कांग्रेस के 10 साल का हिसाब
गृहमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पंचायतों में कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल का हिसाब मांगें। पूछें कांग्रेसियों ने कितना विकास करवाया। प्रदेश की 6225 पंचायतों का उल्लेख करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रदेश के ब्राह्मण माजरा गांव में पिछले 10 सालों में 19.54 करोड़ रुपए, कलिंगा में 17.74 करोड़, तिगांव में 84.33 करोड़, कोरियावास में 516.62 करोड़, आसनकलां में 23.95 करोड़ और खारिया में 21.30 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए गए हैं।

जवान, किसान व खिलाड़ियों से प्रदेश की पहचान
गृहमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम को नमन करते हुए कहा कि हरियाणा की भूमि को तीन चीजों के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी और कामाख्या से द्वारिका तक पूरा देश याद करता है। जहां सैन्य सेवाओं में हरियाणा का सर्वाधिक प्रतिनिधित्व है, वहीं, देश की खेल तालिका में भारत को जो 10 मेडल मिलते हैं, उसमें से 7 मेडल हरियाणा का 'धाकड़' लेकर आता है। देश को अन्न में आत्मनिर्भर बनाने वाला भी हरियाणा का किसान ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें