फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: साधु व साध्वी ने ही की थी दो साधुओं की हत्या, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

Thu, 06 Jun 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल क्षेत्र के गोद बलाहा गांव से सटे नावता गांव में दो साधुओं की हत्या में शामिल एक साधु व साध्वी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लखनदास व साध्वी अनुसुइया के रूप में हुई है। दोनों आरोपी घटना को अंजाम देकर उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में रह रहे थे और नेपाल भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन

झुंझुनू जिले के एसपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि घटना के दिन 31 मई को पटीकरा नारनौल आश्रम के विशिष्ट गिरि महंत अपने सेवादार गौतम सिंह निवासी बगड़ के साथ सिंघाना के समीप भोदन आश्रम में आया था, जहां पहले विशिष्ट गिरि महंत ने सेवादार गौतम व आश्रम के महंत लखनदास के साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद आश्रम में मौजूद साध्वी अनुसुइया ने सभी के लिए भोजन बनाया। इस दौरान विशिष्ट गिरि महंत ने भोजन में जहर मिलाने की आशंका जाहिर की। इस पर लखनदास और अनुसुइया ने ईंट से वार करके विशिष्ट गिरि महंत को मार डाला। जब गौतम सिंह छुड़वाने आया तो उसे भी गला घोंटकर मार दिया।

दोनों साधुओं की हत्या कर आरोपियों ने शव को विशिष्ट गिरि महंत की गाड़ी में डालकर गोद बलाहा के नजदीक नावता के पास फेंक गए और कन्नौज भाग गए। यहां से दोनों नेपाल जाने की फिराक में थे। पुलिस ने 130 सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर और 600 किलोमीटर पीछा कर कन्नौज के एक मकान से दोनों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


कोर्ट में पेश कर साध्वी को भेजा जेल, साधु का लिया रिमांड पर

पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया है, जहां से साध्वी अनुसुइया को जेल भेज दिया। वहीं लखनदास महाराज को 7 जून तक पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से गाड़ी और गाड़ी में रखे 15 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।

आरोपी साधु उत्तरप्रदेश और साध्वी मध्यप्रदेश की रहने वाली

एसपी ने बताया कि आरोपी लखनदास का नाम छोटे सिंह भी है। वह उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के छिबड़ा तहसील के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं दूसरी आरोपी अनुसुइया त्यागी लखनदास से करीब दोगुनी उम्र की है। अनुसुइया की उम्र 57 साल है। वह मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के थाना बिलखेड़ा के रमरखिया गांव के पास निमखेड़ा की रहने वाली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें