कनीना। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में कनीना निवासी प्रवक्ता सचिन कुमार ने लगातार दो दिन मंच संचालन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विश्व हिंदी परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम का विषय ‘’भारत रत्न अटल: हिंदी, राष्ट्रवाद एवं सुशासन में उनकी भूमिका’’ रहा। शानदार मंच संचालन के लिए सचिन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और हिंदी भाषा के उत्थान में उनके योगदान को याद किया गया। इसमें करीब 20 देशों के प्रतिनिधियों सहित कई शिक्षाविद् और साहित्यकार शामिल हुए। संवाद