फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सचिन आदलपुर ने अजीत गुरुग्राम की टीम को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
फोटो संख्या:68- बीजेआरडी क्रिकेट प्रतियोगिता में ​खिलाड़ी को  सम्मानित करते कमेटी के सदस्य--स्र
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बाबा जयराम दास क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवें दिन क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। वहीं सचिन आदलपुर की टीम ने अजीत गुरुग्राम की टीम को छह विकेट से हराया।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम प्रबंधक संदीप फौजी ने बताया कि पहला मुकाबला ढिल्लू कोसली व आर्मी बैंगलुरू के मध्य खेला गया। बैंगलुरू की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ढिल्लू कोसली की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 130 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलुरू की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में महज 115 रन ही बना पाई। ढिल्लू कोसली ने 15 रन से जीत लिया। इस मुकाबले में प्रदीप शर्मा ने 18 गेंदों में 18 रन व दो ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ दा मैच चुने गए।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला सचिन आदलपुर व अजीत गुरुग्राम के मध्य खेला गया। सचिन आदलपुर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए अजीत गुरुग्राम की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 121 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिन आदलपुर ने 12 ओवर में छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस मुकाबले में सुलतान अंसारी ने 25 बॉल 51 रन बनाने पर मैन ऑफ दा मैच चुने गए। आदलपुर की टीम में आईपीएल खिलाड़ी शिवम शर्मा पंजाब किंग, पंकज जसवाल मुंबई इंडियन, वैभव रावल केकेआर, बॉबी यादव दिल्ली कैपिटल, आर्यन दलाल अंडर-19 टीम के खिलाड़ी शामिल रहे।
क्वार्टर फाइनल के पहले दिन मुख्यातिथि डॉ. राजेंद्र भारद्वाज रहे। उन्होंने बताया कि शनिवार को नंदगांव भिवानी व जीआर जयपुर तथा अमित पाली व हरियाणा क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें