फोटो संख्या:-60 गांव भोजावास में खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि ठाकुर अतरलाल व अन्य ---स्रोत क
- फोटो : ज्योतिषाचार्य भरत राम गौड़।
कनीना। उप मंडल के गांव भोजावास में बाबा जिंदा देव के मेले के दूसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन किया गया। मुख्य अतिथि ठाकुर अतरलाल ने ऊंचीकूद प्रतियोगिता में विजेता सतनाली की सबीना समेत अन्य विजेताओं को सम्मानित किया।
मेला कमेटी के सदस्य बुधराम व राजेंद्र ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में लड़कियों की लंबीकूद सबीना सतनाली विजेता और छवि सतनाली उप विजेता रहीं। 1600 मीटर दौड़ में मोहन आदमपुर विजेता रहे। बीरेंद्र भिवानी उप विजेता रहे।
लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में अनीता हिसार विजेता बनी तथा दूसरे स्थान पर मीनू हिसार रहीं। वहीं बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ में सुभाषचंद कोथल खुर्द विजेता और शादीराम बौचड़िया उप विजेता रहे।
लड़कियों की लंबीकूद में विजेता रही सबीना सतनाली को 2100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उप विजेता रही छवि सतनाली को 1500 देकर सम्मानित किया गया।
लड़कों की लंबीकूद में अविनाश रेवाड़ी विजेता रहा जिसे 2100 रुपये, उप विजेता अभिषेक सतनाली को 1500 देकर सम्मानित किया गया।
लड़कों की ऊंचीकूद में विजेता रहे जतिन राजगढ़ को 2100 रुपये, उप विजेता अभिषेक ढौसी को 1500 रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन भाग सिंह, जिला प्रमुख डाॅ. राकेश कुमार ओर जिला पार्षद डाॅ. मुनीपाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी।