महेंद्रगढ़। एआईयूटीयूसी के सदस्य रविवार को यादव धर्मशाला में एकत्रित हुए और जिला प्रधान पवन कुमार वाल्मीकि की अध्यक्षता में सभा की। सभा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन व मिड डे मील कार्यकर्ता राजबाला के पुत्र हरीश के निधन पर शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबेसिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के जिला उप प्रधान मुकेश कुमार यादव, ब्रह्मानंद वाल्मीकि, जिला सचिव जगदीश प्रसाद, मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा की जिला प्रधान सुनीता देवी ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। सरकार से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का करने, न्यूनतम वेतन 28 हजार रुपये लागू करने, जिला प्रधान पवन कुमार वाल्मीकि ने सरकार से जुलाई 2024 से मुख्यमंत्री घोषणा को लागू करने की मांग की। सभा पश्चात ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने विधायक कंवर सिंह यादव के आवास पर पहुंचकर विधायक के निजी सचिव को एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबेसिंह व ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान पवन कुमार वाल्मीकि, जिला सचिव जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर गंगा राम, रमेश कुमार, बिजेंद्र, ईश्वर, राजेंद्र, पवन, संजय, सोनू, लाली देवी, जगमाल, सत्यवीर, नवीन, अनिल, रामफल, सतीश, मुकेश, सतीश, धर्मपाल, महेंद्र, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।