कनीना। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी के कनीना खंड केकर्मचारियों ने मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम बीडीपीओ कनीना राजेश कुमार को मांग पत्र सौंपा।
जिला प्रधान पवन कुमार व खंड प्रधान दीपक कुमार ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर सुभाष मेमोरियल क्लब कनीना में एकत्रित हुए। उसके बाद कनीना क्षेत्र के मुख्य मार्गाें से प्रदर्शन करते हुए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में पहुंचे। जहां पर मुख्यमंत्री के नाम बीडीपीओ राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।
उन्होंने सरकार से न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू करने, 400 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति करने, दुर्घटना पर 50 लाख रुपये देने व सामान्य मृत्यु पर 20 लाख रुपये देने, सभी सफ़ाई कर्मचारियों के पहचान पत्र जारी करने, जैसी लंबित न्यायोचित मांगों को पूरा करने सहित मांगे है।
उन्हाेंने बताया कि 24 मई को मांगों को लेकर मंत्री कृष्ण बेदी के नरवाना स्थित आवास पर धरना में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से शामिल होने की पुरजोर अपील की। इस मौके पर दीपक कुमार, रामफल, अनिल, विशाल,सोनू, राजेंद्र, विजयपाल, शिवकुमार, सुशीला, रजनीश, पवन, सुभाष मौजूद रहे।