फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने उठाई स्थायी नौकरी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार को लंबित मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के कार्यालय में उनके निजी सचिव को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से मांगें उठाई जा रही हैं लेकिन सरकार और विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि 24 अगस्त 2025 से अब तक कई बार मांग पत्र और ज्ञापन भेजे जा चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 24 नवंबर 2024 और 11 जून 2025 को वेतन बढ़ोतरी की घोषणाएं की गई थीं लेकिन उन्हें अभी तक लागू नहीं किया गया।
कर्मचारियों का कहना है कि वे करीब 19 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं, फिर भी उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला। यूनियन ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी 10 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को स्थायी करने के निर्देश दिए हैं लेकिन आदेशों का पालन नहीं हो रहा। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें