फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की राड से पीटकर ग्रामीण की हत्या

Sun, 29 Jun 2014 12:48 AM IST
नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दौंगली में शनिवार की सुबह रास्ते के विवाद में आठ लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की राड से पीटकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में परिजनों के बयान पर आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र बलवंत ने बताया कि उनके घर के सामने एक आठ फिट की गली है।

इस गली में उनकी और उनके ताऊ की आधी-आधी जमीन है, उसके ताऊ का परिवार इस गली पर अपना कब्जा कर उनके घर का रास्ता बंद करना चाहता है। शनिवार की सुबह ताऊ के परिवार के जागीराम, सविता, विजय, अंजू, पुष्पेंद्र, विकास, ओमप्रकाश और पतासी  रास्ते में कांटेदार छड़ी डाल कर आवागमन बंद कर दिया।

इस पर उसके 55 वर्षीय खजान सिंह इसका विरोध किया और रास्ते से छड़ी हटाने लगे। इस पर ताऊ के परिवार के लोग लाठी और डंडों के साथ खजान सिंह पर टूट पड़े। शोर सुन कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव कर खजान को नांगल चौधरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में भर्ती करवाया। यहां रेफर किए जाने पर परिजन उसे जयपुर ले जा रहे थे। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें