फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ऊबड़खाबड़ सिस्टम... 10 से अधिक मैनहोल के ढक्कन सड़क से ऊपर-नीचे

विज्ञापन
फोटो संख्या:65- पुराने बिजली कार्यालय के नजदीक सड़क से ऊंचा लगा सीवरेज का ढ़क्कन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही हादसों को न्योता दे रहे हैं। शहर में 10 से अधिक मैनहोल के ढक्कन सड़क के लेवल से ऊपर हैं। सीवरेज के ढक्कन ऊपर होने के कारण प्रतिदिन आए दिन हादसे हो रहे हैं। सीवरेज के ढक्कनों से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों व गलियों में सीवरेज के ढ़क्कन अधिक ऊंचाई व कहीं पर नीचे लगाए दिए गए है। आय दिन शहर में औसतन पांच हादसे हो रहे हैं। ऊपर सीवरेज होने के कारण दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते है। लोगों की ओर से बार-बार सीवरेज के ढक्कनाें की ठीक करवाने की मांग उठा चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सड़क के नीचे बिछी सीवरेज लाइन के ढक्कन या तो सड़क लेवल से काफी ऊपर हैं या बहुत नीचे। कुछ क्षतिग्रस्त भी है। इन ऊंचे-नीचे ढक्कनों से तेज गति से गुजरते वाहनों के पहिए टकराते हैं तो हादसे की संभावना बनी रहती है। सड़क पर वाहन चालकों का जरा सा ध्यान चूकने पर हादसा होने की आशंका बनी रहती है। गोशाला सड़क पर बड़े-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिस कारण अनेक बार तो सीवरेज के ढक्कन टूट जाते हैं। इस तरह की कमी से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
-
इन स्थानों पर रहती अधिक परेशानी
शहर के मोहल्ला प्रजापत, मोहल्ला महायचान, रेलवे रोड, मोहल्ला जवाहर नगर सहित अनेक जगहों पर सीवरेज के ढक्कन ऊपर उठे हुए हैं। शहर के गोशाला मार्ग पर सीवरेज के ढक्कन नीचे लगा रखे हैं। इस कारण सीवरेज के ढक्कन के लिए जगह छोड़ी गई है, वहां पर गड्ढे हो रहे हैं।
विज्ञापन

-
वर्जन:
शहर में जहां-जहां सीवरेज के ढक्कन सड़क से ऊंचे-नीचे हैं, वहां पर कर्मचारियों की मदद से उनकी जांच करवाई जाएगी। जांच करवाने के बाद उनको सड़क लेवल पर बनाया जाएगा, ताकि लोगों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

-सुरेंद्र कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:65- पुराने बिजली कार्यालय के नजदीक सड़क से ऊंचा लगा सीवरेज का ढ़क्कन--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें