नारनौल। बाल भवन में सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए 8 दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
डीसी अनुपमा अंजली ने कहा कि बाल भवन बच्चों को उनकी आयु, रुचि और योग्यता के अनुसार अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करता है।
जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि एकल और समूह नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी मंडल स्तर पर भाग लेंगे।
प्रतियोगिताओं के ये रहे परिणाम: एकल नृत्य: आरपीएस स्कूल की रुचिका प्रथम, सूरज स्कूल की आयशा द्वितीय, आरपीएस स्कूल के अंश आर्य और सीएल पब्लिक स्कूल की वंदना तृतीय स्थान पर रहे। एचपीएस स्कूल की नैन्सी को सांत्वना पुरस्कार मिला।
कार्ड मेकिंग: भारती पब्लिक स्कूल की ईशिता वर्मा प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर की पलक द्वितीय और द वेदांता इंटरनेशनल स्कूल की मानसी तृतीय रहीं। एमएलएस डीएवी की पहल और यदुवंशी के लक्षित को सांत्वना पुरस्कार मिला।
क्ले मॉडलिंग: एमएएसडी स्कूल की कनिका प्रथम, आरपीएस स्कूल की यशविनी द्वितीय और भारती पब्लिक स्कूल की नव्या वर्मा तृतीय रहीं। एमएलएस डीएवी की भावना और यदुवंशी शिक्षा निकेतन की दिव्या को सांत्वना पुरस्कार मिला।
एक अन्य क्ले मॉडलिंग परिणाम में रामचन्द्र पब्लिक स्कूल की वैष्णवी प्रथम, द वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के चार्विक द्वितीय और हैप्पी एवरग्रीन स्कूल की जिया तृतीय रहीं। भारती पब्लिक स्कूल की मिशिका और यदुवंशी की तन्वी यादव को सांत्वना पुरस्कार मिला।