फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेट्रोल पंप से 3.38 लाख रुपये लूटे, फिर सेनेटरी दुकान पर तोड़फोड़ और फायरिंग की

Sun, 06 Jul 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/नारनाैल। राजस्थान की सीमा से सटे महेंद्रगढ़ के गांव दुलोठ अहीर स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार शाम को 7 बजे तीन बदमाशों ने पांच मिनट में लूट की वारदात को अंजाम दिया। पिस्टल से आठ फायर कर 3.38 लाख रुपये लूटकर भाग गए, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में सभी कैद हो गए। इसके बाद बदमाशों ने यहां से 18 किमी दूर नारनाैल के गोद बलाहा गांव में करीब साढ़े 7 बजे एक सेनेटरी की दुकान के बाहर लूट के इरादे से छह फायर कर दहशत फैलाई और कार से भाग गए। पुलिस ने तीन टीमेें गठित की हैं। वहीं शनिवार को गांव गोद बलाहा के ग्रामीणों ने विरोध में दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के गांव दुलोठ अहीर स्थित पेट्रोल पंप संचालक अशोक कुमार ने बताया कि कार से आए तीन बदमाश शाम 7:05 बजे पिस्टल लहराते हुए पंप में घुसे। दो बदमाशों ने हवाई फायर कर दो कर्मचारियों राजेश निवासी छाजियावास और अनुमान निवासी सुहैली गांव को पिस्टल दिखाकर उनकी जेब से दिनभर की बिक्री का पैसा निकाल लिया। इसके बाद कार्यालय में रखी अलमारी की चाबी छीन ली।

अलमारी में रखे 3.38 लाख रुपये लूटकर बदमाश 7:10 पर गाड़ी में बैठकर तेज गति से राजस्थान की तरफ भाग गए। सदर थाना प्रभारी ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की सहायता से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। पीड़ित ने शनिवार दोपहर सदर थाना महेंद्रगढ़ में पहुंचकर शिकायत दी है।
विज्ञापन


वहीं, नारनौल-झुंझुनू नेशनल हाईवे पर गोद बलाहा गांव बस स्टैंड के पास सेनेटरी दुकान मालिक ऋषभ ने बताया कि शुक्रवार देरशाम तीन युवक स्विफ्ट कार से आए और उन्होंने दुकान का गल्ला चेक किया। उनको पैसे नहीं मिले। इस पर उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ की और धमकाते हुए छह फायर किए। गोली चलाने के बाद तीनों युवक कार से राजस्थान की ओर चले गए। घटना के विरोध में शनिवार सुबह दुकानदारों ने राेष व्यक्त और दुकानें भी बंद रखीं।

-

पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। - निरीक्षक संदीप कुमार, प्रभारी सदर थाना महेंद्रगढ़।

गांव गोद बलाहा के पास फायरिंग का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -हरदीप सिंह, डीएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें