फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 25 के आईकार्ड के 100 रुपये वसूल रहे

Wed, 09 Apr 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अधिकांश निजी स्कूलों में ड्रेस, टाई, बेल्ट से लेकर आईकार्ड तक मार्केट रेट से दो गुना कीमत अभिभावकों से वसूला जा रहा है। कई स्कूलों ने तो मौसम के हिसाब से तीन से चार ड्रेस लागू की हुई है जो अभिभावकों पर वर्षभर अतिरिक्त आर्थिक भार बढ़ा रही है।
विज्ञापन

करीब 25 रुपये में तैयार होने वाले आईकार्ड के अभिभावकों से 100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। वर्ष में दो बार स्कूलों के नाम छपी डायरी भी मार्केट में कीमत 50 रुपये तक होने के बावजूद भी करीब 100 रुपये में उपलब्ध कराई जाती है। कई स्कूलों ने तो मौसम के हिसाब से सालभर के लिए दो से तीन ड्रेस लागू की है। यह ड्रेस भी केवल उन्हीं स्कूलों या फिर इनकी ओर से तय किए गए कमीशन की दुकानों पर ही उपलब्ध होती है। इनके लिए तय दुकानें या फिर निजी स्कूल भी दोगुणा पैसे ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें