फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कई ट्रेनों का बदला रूट, 21 से 24 जनवरी तक नारनौल स्टेशन पर ठहराव

Fri, 28 Nov 2025 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-03नारनौल के रेलवे स्टेशन से गुजरती रेलगाड़ी।
विज्ञापन
नारनौल। बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर चूरू-आसलू-दुधवाखारा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान दिल्ली सराय-जोधपुर और लालगढ़-दिल्ली सराय रेलसेवा का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। इसकी वजह से नारनौल रेलवे स्टेशन से कुछ ट्रेन गुजरेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि 20 जनवरी से 24 जनवरी तक 9 ट्रेन रद्द रहेगी। जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा, चूरू-सीकर एक्सप्रेस व रतनगढ-चूरू स्पेशल रेलसेवा 20 से 24 जनवरी, हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 21 से 25 जनवरी, जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस व रेवाड़ी-सीकर सवारी रेलसेवा 18 से 24 जनवरी, सीकर-रेवाड़ी व रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 19 से 25 जनवरी तक रद्द रहेगी।

यह ट्रेनें करेंगी नारनौल स्टेशन पर ठहराव

दिल्ली सराय-जोधपुर ट्रेन 21 जनवरी से 24 जनवरी तक (04 ट्रिप) दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, कुचामन सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वहीं जोधपुर-दिल्ली सराय ट्रेन 24 जनवरी को (01 ट्रिप) जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया डेगाना-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेनें कुचामन सिटी, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वहीं, लालगढ़-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 21 जनवरी से 24 जनवरी तक (04 ट्रिप) लालगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-मेडता बाइपास-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नोखा, नागौर, डेगाना, मकराना, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन




रीशड्यूल रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

बीकानेर-दिल्ली कैंट ट्रेन बीकानेर से अपने निर्धारित समय से चार जनवरी से 23 जनवरी तक 02 घंटे देरी से एवं 24 जनवरी को (01 ट्रिप) 01 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। जोधपुर-रेवाड़ी ट्रेन जनवरी से 17 जनवरी तक (14 ट्रिप) जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें