फोटो 2झुग्गी झोपड़ियों में मिठाई बांटते रोटरी क्लब के सदस्य।स्रोत प्रवक्ता
- फोटो : chineni news
नारनौल। रोटरी क्लब सिटी और रोटरी क्लब बेलाज की ओर से रविवार को छोटी दिवाली पर झुग्गी झोपड़ियों में मिठाई व मोमबत्ती का वितरण किया गया। क्लब के सदस्यों ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले मजदूर भाई बहनों को मिठाई भी देकर पर्व की बधाई दी।
क्लब प्रधान राजकुमार चौधरी ने कहा कि दिवाली को समाज का हर वर्ग खुशी मना कर एक दूसरे को बधाइयां देते हैं। इन झुग्गी झोपड़ियो में रहने वाले मजदूर वर्ग के भाई बहनों को रोटरी क्लब नारनौल हर वर्ष उन्हें मिठाई एवं मोमबत्तियां वितरित कर त्योहार की बधाई देते हैं। इस अवसर पर राजकुमार यादव, प्रवीण संघी, नरेश गोगिया, विजय जिंदल, पवन गुप्ता, संदीप शुक्ला, डॉक्टर गौरव जैन, आदिश जैन, मोहित चौधरी, कमल संघी, बेलाज प्रधान निर्मल जिंदल, नीलम चौधरी व गीतांजलि चौधरी आदि उपस्थित रहे।