फोटो नंबर-27छात्राओं को जागरूक करती रोटरी क्लब बेलाज व सिटी की महिला सदस्या। स्रोत: संस्था
नारनौल। रोटरी क्लब बेलाज एवं रोटरी क्लब सिटी की ओर से शुक्रवार को हरियाणा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित किए गए और मासिक धर्म से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब बेलाज की प्रधान निर्मल जिंदल ने कार्यक्रम इंचार्ज संगीता शर्मा तथा अन्य सदस्यों के साथ मिलकर छात्राओं को सैनिटरी पैड वितरित किए। इस अवसर पर प्रधान निर्मल जिंदल ने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के शरीर की एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इसे लेकर किसी प्रकार की झिझक या संकोच नहीं होना चाहिए।
रोटरी क्लब बेलाज की सचिव डॉ. ऊषा यादव ने कहा कि भविष्य में भी महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस अवसर पर गीतांजलि चौधरी, नीलम चौधरी, पूनम चौधरी, इंदु गुप्ता, सारिका गर्ग, अंजू चौधरी और सत्यभामा मित्तल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रही।