महेंद्रगढ़। आठ दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। कूड़े का उठान न होने से दुकानों, बाजारों और सड़कों पर जमा कचरे में लोग खुद ही आग लगा रहे हैं जो शहर की हवा को दमघोंटू बना रहा है।
टीम की ओर से शुक्रवार को जब शहर में इसकी पड़ताल की गई तो 10 से अधिक स्थानों पर कचरे के ढेरों में आग लगी थी। टीम की ओर से सुबह आठ बजे से पड़ताल शुरू की तो सबसे पहले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शोरूमों व दुकानों के बाहर कचरे के ढेर सुलगते पाए गए।
वहीं, गोशाला रोड, मसानी चौक से कृषि विज्ञान केंद्र रोड पर वन विभाग के कार्यालय के सामने, सब्जी मंडी व अनाज मंडी, आंबेडकर चौक, सब्जी मंडी रोड, सिनेमा रोड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सहित अन्य स्थानों पर कचरे के ढेर सुलगते पाए गए। इन ढेरों में प्लास्टिक, कागज से लेकर अन्य सामग्री जलने से दमघोंटू धुआं शहर की हवा को खराब कर रहा है।
अधिकारी नहीं दिखा रहे गंभीरता
दिनभर दुकानों व प्रतिष्ठानों के बाहर दुकानदार भी कचरे के ढेरों में आग लगा रहे हैं। विशेषकर सुबह व शाम के समय कूड़ा एकत्रित कर उठान के अभाव में आग लगाना अब तो दुकानदारों की दिनचर्या बन गई है। शहर में दिनभर उठने वाले धुएं को लेकर न ही तो प्रशासनिक अधिकारी गंभीरता दिखा रहे हैं और न ही नगर पालिका की ओर से कभी कचरा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
- वर्जन:
शहर में डोर-टू डोर कचरा उठान एजेंसी की ओर से नियमित रूप से कचरा उठाया जा रहा है। शहरवासियों से अपील है कि कचरे को जलाने की बजाए कचरा कलेक्शन वाहनों में डालें। अब शहर में कचरा जलाने वालों पर नियमित निगरानी के लिए कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। इस प्रकार के लोगों के खिलाफ नपा सख्ती करेगी।
-रमेश सैनी, प्रधान नगर पालिका, महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:59- सुबह 8:05 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर दुकानदार की ओर से कूड़े के ढ़ेर में लगा