फोटो नंबर-14 दीपावली महोत्सव में भाग लेती रोटरी क्लब की महिला सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब एवं रोटरी बेलाज द्वारा दीपावली उत्सव व परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने परिवार सहित शिरकत करते हुए एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं व कई मनोरंजक खेलों के साथ गीत संगीत का आनंद उठाया।
कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट मनजीत कुमार, जिला जेल अधीक्षक संजय बांगड़ एवं पंचायत अधिकारी नमन दीप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। रोटरी क्लब प्रधान विनोद चौधरी ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह के माध्यम से क्लब के समस्त सदस्य एक दूसरे के परिवार से मिलकर प्रमुख त्योहार दिवाली की बधाइयां देते हैं। दिवाली उत्सव के दौरान महिलाओं एवं बच्चों ने विभिन्न खेलकूद की स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया। विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने अपने अपने ग्रुप में रंग बिरंगी मनमोहक रंगोली बनाकर सभी को आकर्षित किया। बेलाज की प्रधान प्रियंका संघी, गीतांजली चौधरी, नीलम चौधरी व महक शुक्ला ने सभी महिलाओं व बच्चों को बॉल गेम, इसकी टोपी उसके सिर, अंताक्षरी, कुर्सी पकड़ एवं डांडिया डांस जैसे गेम खिलाकर कार्यक्रम में धूम मचाई। वहीं बच्चों ने रंगोली, सिंगिंग, थ्री लेग, गाना पहचानो जैसे मजेदार गेम्स खेलकर अपना मनोरंजन किया। विभिन्न खेलों के विजेता बच्चों, महिलाओं एवं क्लब के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।
रोटरी क्लब के असिस्टेंट गर्वनर हितेंद्र शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब के सभी सदस्यों से मिलकर रोटरी भी एक परिवार ही है, जिसमें सभी प्रतिवर्ष अनेक सामाजिक उद्धार के कार्यों के साथ साथ एक दूसरे से मिलकर अच्छे पलों को साझा करते हैं।