फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा हमजा पीर मजार पर उर्स कल से

Sun, 27 Oct 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के निकटवर्ती गांव धरसू स्थित बाबा हमजा पीर मजार पर 29 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक उर्स का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक होगा।
विज्ञापन

बाबा हमजा पीर परिवार सेवा संस्थान अलवर के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोमवंशी ने बताया कि यह कार्यक्रम मनोहर लाल सैनी के संयोजन में आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 29 अक्तूबर मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे काकड़ वाले बाबा से झंडा लेकर दर्शन दरबार तक एक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम को झंडा पेशी कहते हैं। वहीं शाम को 6 बजे भंडारा तथा 7 बजे मेहंदी की रस्म अदा की जाएगी। 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे फातिया मस्जिद चौक धरसू में लगाया जाएगा। 9 बजे जेठू बाबा मंदिर से चादर पोशी शुरू होगी।
उन्होंने बताया कि बाबा हमजा पीर साहब के लिए जोधपुर से स्पेशल साफा बनवाया गया है। इस मौके पर आयोजित झांकी में बाबा शिव अघोरी की झांकी तथा 10 फीट नंदी का प्रदर्शन किया जाएगा, जो हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक रहेगा। दूसरी झांकी में भी 28 मुखी काली माता, बाहुबली शिव, शेषनाग के साथ हनुमानजी की झांकी होगी। वहीं एक अन्य झांकी में बाबा हमजा पीर साहब की चादर व माता की लुगड़ी रहेगी। उन्होंने बताया कि यह जेठू बाबा मंदिर से धरसु तक जाएगी। इस दौरान सुबह 10 बजे से रात को 10 बजे तक भंडारा तथा 3 बजे कुरान खानी होगी। इस मौके पर अरुण कुमार उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार महामंत्री, सुरेश कुमार मंत्री तथा उमाशंकर शर्मा कोषाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें