फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कमरे की जमीन हुई गर्म, जांच में बिजली लाइन का फॉल्ट निकला

विज्ञापन
फोटो 18 : गर्म जमीन की सूचना के बाद मौके का जायजा लेता बिजलीकर्मी। संवाद
विज्ञापन
सिहमा। गांव में वीरवार सुबह एक कमरे की जमीन अचानक गर्म होने की घटना ने ग्रामीणों को हैरान कर दिया। जमीन का एक हिस्सा इतना गर्म महसूस हुआ कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
विज्ञापन

घटना भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला अध्यक्ष अजीत यादव के घर में बने एक कमरे की है। सुबह करीब छह बजे कमरे की जमीन के एक हिस्से में असामान्य गर्मी महसूस हुई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और फैजाबाद पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। इसके बाद सदर थाना प्रभारी धर्मवीर ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

जमीन गर्म होने की वजह जानने के लिए इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया। बिजली उपकरणों की जांच करने पर एक उपकरण में फॉल्ट मिला। इलेक्ट्रीशियन ने फॉल्ट को ठीक किया। इसके बावजूद जमीन की गर्मी को लेकर पूरी तरह संतुष्ट होने के लिए कमरे की टाइल को तोड़कर नीचे की मिट्टी की जांच की गई तो काफी गर्म मिली।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने गर्म स्थान पर फ्रिज का पानी डालकर भी स्थिति को परखने का प्रयास किया। बताया गया कि पानी डालने के कुछ समय बाद वह भी गर्म हो गया। इससे मौके पर मौजूद लोगों की चिंता और बढ़ गई। कुछ ग्रामीण जमीन के नीचे गैस या किसी अन्य वजह से गर्मी होने की आशंका जताने लगे। पुलिस ने मौके की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट की।
सदर थाना प्रभारी ने बताया कि जमीन गर्म होने के पीछे बिजली लाइन में आई तकनीकी खराबी थी। लाइन में फॉल्ट के कारण अर्थ बनने से जमीन के एक हिस्से में असामान्य गर्माहट पैदा हुई थी। बिजली से संबंधित खराबी को ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें