नारनौल। स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने संशोधित प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है। नारनौल के राजकीय महाविद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय में कुल 2860 सीटों में से अभी 1546 सीटें खाली हैं।
राजकीय महाविद्यालय में 1580 में से 662 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं जबकि 918 सीटें रिक्त हैं। वहीं, राजकीय महिला महाविद्यालय में 1280 में से 652 सीटें भर चुकी हैं और 628 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 22 अगस्त तक ओटीपी के जरिये आवेदन में संशोधन किया जा सकेगा। 23 अगस्त को दस्तावेजों की जांच और आपत्तियों का निपटारा होगा। इसी दिन पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी, जबकि 24 अगस्त को फाइनल सूची आएगी।
चयनित विद्यार्थी 25 से 27 अगस्त तक फीस जमा कर सकेंगे। खाली सीटों के लिए 28 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग होगी। 30 अगस्त से 5 सितंबर तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले होंगे। 6 से 12 सितंबर तक अतिरिक्त शुल्क के साथ प्रवेश दिया जाएगा।