कनीना। गांव पड़तल में मंगलवार को बनारसी देवी सेवा फाउंडेशन का शुभारंभ समाजसेवी एवं बसपा नेता अत्तरलाल ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, सामाजिक उत्थान और जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
ऐसे संगठनों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता और जागरूकता पहुंचाई जा सकती है। फाउंडेशन संयोजक राजेश चौधरी ने बताया कि बनारसी देवी सेवा फाउंडेशन का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को शिक्षा, खेल, रोजगार, चिकित्सा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर मुकेश देवी, भागसिंह चेयरमैन, कैलाश सेठ, अंजू, रामेश्वर दयाल, अजय कुमार मौजूद रहे।