मंडी अटेली। क्षेत्र के साहित्यकार रोहित यादव को साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 5 अक्तूबर को गांधी पीस इंटरनेशनल अवॉर्ड दिया जाएगा।
रोहित यादव को यह सम्मान राजा राम मोहन राय मेमोरियल ऑडिटोरियम हॉल आईटीओ, नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। रोहित यादव की विभिन्न विधाओं में पांच दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से पत्रकारिता के क्षेत्र में बाबू बालमुकुंद गुप्त सम्मान व साहित्य के क्षेत्र में महाकवि सूरदास साहित्य सम्मान व अकादमी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार आजीवन साहित्य साधना सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।