फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोहिल्ला टांक क्षत्रिय सभा धर्मशाला निर्माण के लिए 15 लाख की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मोहल्ला नत्थूवाला में शुक्रवार को रोहिल्ला टांक क्षत्रिय सभा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। विधायक ने समाज के विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपये आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।
विज्ञापन

सभा की ओर से विधायक को ज्ञापन देकर बताया गया कि धर्मशाला और नामदेव महाराज मंदिर का निर्माण अधूरा है। यह स्थान सामाजिक कार्यक्रमों और यात्रियों के ठहरने के लिए उपयोग होता है। इसके साथ ही पुराने नारनौल रोड से मोदा आश्रम तक सड़क का नाम नामदेव महाराज मार्ग रखने की मांग भी रखी गई।
विधायक ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी मौजूद रहे और अंत में विधायक को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभा के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उप प्रधान रमेश रोहिल्ला, सचिव ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष रोहताश वर्मा, संरक्षक मास्टर भीषन रोहिल्ला, सुरेश वर्मा, सिद्धार्थ रोहिल्ला, महेंद्र, दीपू वर्मा, अशोक कुमार, बजरंग लाल, अनिल रोहिल्ला, बलवंत रोहिल्ला, महावीर साहब, नरेश प्रधान, जयविंदर, सतबीर सिंह, वीरेंद्र, मदन लाल, राजीव वर्मा सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें