फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोडवेज के यात्री पेटिका में डाल सकेंगे शिकायत व सुझाव

Tue, 16 Jun 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63 बस स्टैंड में लगाया गया ​शिकायत बॉक्स। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्थानीय बस स्टैंड परिसर में शिकायत एवं सुझाव पेटिका लगाई गई है। अब रोडवेज के यात्री इस बॉक्स में अपनी शिकायत या सुझाव डाल सकेंगे। उनकी शिकायतों और सुझावों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बस स्टैंड इंचार्ज हरिकिशन ने बताया कि कई बार यात्री अपनी शिकायतें संबंधित अधिकारियों तक नहीं पहुंचा पाते जिसके कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। इसी को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड परिसर के प्रमुख स्थान पर शिकायत बॉक्स लगाया गया है।
यात्री कागज पर अपनी शिकायत, सुझाव और समस्या लिखकर इस बॉक्स में डाल सकते हैं। साथ ही शिकायतकर्ता को अपना नाम और संपर्क नंबर भी लिखना होगा ताकि विभाग की ओर से उनसे संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन

शिकायत बॉक्स की प्रतिदिन जांच की जाएगी। बॉक्स में प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।
यात्री बसों के संचालन, समय सारिणी, साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था या कर्मचारियों के व्यवहार से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत यात्री इस बॉक्स के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। इससे राज्य परिवहन की सुविधाओं के दायरे में विस्तार से लेकर समस्याओं के समाधान के लिए निगरानी तंत्र भी मजबूत होगा।
साथ ही यात्रियों के सुझावों पर सुविधाएं भी बढ़ाई जा सकेंगी। साथ ही चालक- परिचालक व अन्य कर्मचारियों के यात्रियों के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर भी निगरानी रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें