फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार रोडवेज चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़-दादरी नेशनल हाइवे 148 बी पर गांव सिसोठ के पास एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे रोडवेज बस चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ अस्पताल में रखवा दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दादरी जिले के उण गांव का निवासी विजय सिंह रोडवेज में ड्राइवर है। 47 वर्षीय विजय सिंह की ड्यूटी नारनौल डिपो में है। इन दिनों शाम के समय रोडवेज की बसों की संख्या कम होने के चलते वह बाइक से अपने गांव आता जाता था। वीरवार शाम करीब 7 बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। वह महेंद्रगढ़ से दादरी की ओर गांव सिसोठ के पास पहुंचा था। यहां तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे विजय सिंह गंभीर घायल हो गया। उसे एंबुलेंस के जरिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चालक विजय सिंह दो बच्चों के पिता हैं। जिसमें एक लड़का, एक लड़की हैं। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को कब्जे में ले लिया। आरोपी ट्रक चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें