फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में करंट आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मुडायन में बुधवार रात करंट लगने से एक बुजुर्ग महिला झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव मुडायन निवासी प्रमोद ने बताया कि उसकी माता शीला देवी (61) बुधवार रात को प्लाट में भैंस को पानी पिलाने गईं थीं। पानी पिलाने के बाद पशुओं के लिए पंखा लगा रही थीं। इसी दौरान पंखे में करंट आ गया। जिसके चलते उसकी मां करंट की चपेट में आकर बेसुध होकर गिर गई। काफी देर तक जब उसकी मां घर नहीं आई तो प्लाट में गया। जहां मां को पंखे के पास बेसुध पाया। दाहिना हाथ बिजली के तार से छूने से जला था। परिवार के सभी लोग उनको उपचार के लिए महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका शीला के बेटे प्रमोद के बयान पर इत्तफाकिया कर्रवाई की है। मृतका के दो लड़के और एक लड़की है। एक सप्ताह में करंट लगने से यह दूसरी मौत है। कनीना में भी एक युवक कूलर चलाते समय करंट की चपेट आ गया था। जिसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें