फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाकुंभ मेले के लिए नारनौल से आज से शुरू होगी रोडवेज बस सेवा

Wed, 05 Feb 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-08नारनौल बस स्टेंड पर खड़ी रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। अब नारनौल से महाकुंभ (प्रयागराज) के लिए प्रतिदिन रोडवेज बस चलेगी। यह बस सेवा मेले के अंत तक प्रयागराज के लिए चलेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के लिए रोजाना बस सर्विस की शुरुआत की है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए हरियाणा रोडवेज नारनौल डिपो के महा प्रबंधक अनित यादव ने बताया कि नागरिकों की मांग पर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है कि पांच फरवरी से महाकुंभ मेले के अंत तक हरियाणा रोडवेज की एक बस प्रतिदिन प्रयागराज के लिए रवाना होगी।
उन्होंने बताया कि प्रयागराज के लिए 1074 किराया निर्धारित किया गया है। यहां से प्रयागराज लगभग 789 किलोमीटर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि नारनौल से दोपहर एक बजे प्रतिदिन यह बस रवाना होगी। अगले दिन सुबह 5:30 यह बस प्रयागराज पहुंच जाएगी। इसी प्रकार प्रयागराज से यह बस प्रतिदिन दोपहर बाद तीन बजे चलेगी। अगले दिन सात बजे नारनौल पहुंचेगी। इस बस के रूट की जानकारी देते हुए यादव ने बताया कि यह बस रेवाड़ी, धारूहेड़ा, तावडू, सोहना, पलवल, होडल, कोसी, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मुरादनगर, अकबरपुर, कानपुर तथा खादा होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें