फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, नाराज लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
फोटो 19रोडवेज बस के नीचे फंसी बाइक।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के महावीर चौक पर रोडवेज बस ने बाइक सवार जैलाफ निवासी कर्मवीर को टक्कर मार दी। इससे बाइक बस के टायर के नीचे फंस गई। हालांकि बाइक चालक बाल-बाल बच गया। उसके सिर में चोट लगी है जिसे निजी अस्पताल में परिजनों ने दाखिल कराया है।
विज्ञापन

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया जिससे काफी देर तक अन्य वाहन चालक जाम में फंसे रहे। घटना वीरवार दोपहर करीब एक बजे की है। रोडवेज बस नारनौल डिपो से दादरी जा रही थी। बस जैसे ही डिपो से महावीर चौक पर पहुंची तो बाइक चालक को टक्कर मार दी।
बाइक चालक पार्क गली से कुछ सामान खरीदकर अपने घर जा रहा था। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने करीब आधे घंटे तक जाम लगा कर रखा। बाद में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

घायल कर्मवीर के भाई दलबीर ने आरोप लगाया कि आधे घंटे तक उसका भाई सड़क पर पड़ा रहा लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही रोडवेज बस चालक पर लापरवाही से चलाने का आरोप भी लगाया है।
वहीं घायल कर्मवीर भी बस के आगे लेट गया और प्रशासन पर देरी से आने का आरोप लगाया। पुलिस ने कर्मवीर को समझा कर जाम खुलवाया और अस्पताल में पहुंचाया। इस मौके पर काफी में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें