नारनौल। नारनौल के सात से अधिक वार्डों में करीब 35 लाख रुपये से सड़कों का निर्माण होगा। इससे अब क्षतिग्रस्त सड़कों से आमजन को परेशानी नहीं होगी।
नगर परिषद ने सड़क, नालों और चहारदीवारी बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसमें वार्ड 12 में देशराज यादव के घर से बीर सिंह के घर तक सड़क बनाने पर पर 7.67 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं नंदी गोशाला की चहारदीवारी पर 24.49 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गांव नूनी के जोहड़ की चहारदीवारी के निर्माण पर 3.64 लाख रुपये खर्च होंगे।
अभी जोहड़ की चहारदीवारी नहीं होने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा बलाहां कला में दो वार्डों में सड़क निर्माण करवाया जाएगा।
इंसेट
इन वार्डों में विकास कार्य के लिए लगाए गए टेंडर
- वार्ड नंबर 1 में नाला दाता राम की चक्की से घनश्याम की दुकान तक नाला के निर्माण पर होंगे 8.89 लाख खर्च
-वार्ड नंबर 3 के गांव नूनी में जोहड़ की चहारदीवारी निर्माण पर 3.64 लाख होंगे खर्च
-वार्ड नंबर 12 में पीडब्ल्यूडी रोड से गेंदालाल के घर तक 2.35 लाख में बनेगी सड़क
-वार्ड 12 में सुभाष के घर से दिनेश के घर तक टाइल रोड पर 2.09 होंगे खर्च
-वार्ड 12 में देशराज यादव के घर से बीर सिंह के घर तक सड़क निर्माण पर होंगे 7.67 लाख रुपये खर्च
-वार्ड 13 में श्मशान घाट क्रमांक दो के जीर्णोद्धार पर होंगे 24.75 लाख खर्च
-वार्ड नंबर 22 में राव का मोहल्ला में नाले के निर्माण पर 10.16 लाख होंगे खर्च
- मुख्य मार्ग से सत्यनारायण हलवाई तक श्मशान घाट के सामने तक सड़क निर्माण पर होंगे 2.46 लाख खर्च
-वार्ड नंबर 27 में बुद्धु माता मंदिर से महावीर डेयरी तक पाइप लाइन पर होंगे 4.23 लाख खर्च
-वार्ड नंबर 30 में विभिन्न स्थानों पर मरम्मत और पैचवर्क पर होंगे 4.22 लाख खर्च
-वार्ड नंबर 31 में सिंघाना रोड पर बलबीर सिंह एडवोकेट के घर से प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट तक गली निर्माण पर 5.92 लाख होंगे खर्च
-मोती नगर में सूरज ढिल्लों के घर के पास गली के निर्माण पर 4.23 लाख होंगे खर्च
-बलाहा कलां में रामअवतार के मकान से सुभाष तक और मोहर सिंह के मकान से शीशराम के घर तक सड़क निर्माण पर 9.70 लाख होंगे खर्च
-रघुनाथपुरा के पास नंदीशाला में चहारदीवारी निर्माण पर 24.49 लाख होंगे खर्च
वर्जन:
नगर परिषद की तरफ से कई वार्डों में सड़क निर्माण व नालों को लेकर टेंडर जारी किए गए हैं। वहीं नंदी गोशाला की चहारदीवारी भी करवाई जाएगी। अभी गोशाला की चहार दीवारी अधूरी थी, जिसका भी टेंडर जारी कर दिया है।
प्रवीण मलिक, एमई नगर परिषद नारनौल।