फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मार्ग का काम रुका, लोगों में रोष

Mon, 16 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा में बीडीपीओ कार्यालय के मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य बीच में छोड़ दिए जाने से कस्बे के लोगों में नगरपालिका के प्रति भारी आक्रोश है। कस्बा के लोगों ने बीच में छोड़े गए इस मार्ग को अविलंब पूरा करने की मांग नपा प्रशासन से की है। कस्बा के वार्ड न. 8 में स्थित  बीडीपीओ कार्यालय के पास बीच में सड़क का काम अधूरा छोड़ दिया गया। जिससे  आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


महज दो सौ मीटर लंबाई की छोड़ी गई इस  सड़क से आम जन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस टुकड़े के दोनों ओर  सड़क का निर्माण करा दिया गया, लेकिन बीच का टुकड़ा छोड़ दिया गया। कस्बा  वासी सतीश कुमार, ज्ञानचंद, रोहताश, महेश व हरिराम ने बताया कि इस मार्ग को पता नहीं बीच में क्यों छोड़ दिया गया। मार्ग के दोनों ओर सड़क का कार्य पूरा कर दिया गया लेकिन एक छोटा से टुकड़ा उनके घरों के पास छोड़ दिया गया  है जो हादसे को बुलावा दे रहे है। उन्होंने नपा प्रशासन को अवगत करवाया गया  लेकिन उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि  इस सड़क निर्माण का इस्टीमेट बनाते समय दो टुकड़ा में बनाया गया तथा दो  टुकड़ा में भी लंबाई कम कर दी गई। जिससे यह टुकड़ा छूट गया।

इस संबं  में नपा एमई मनोज कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस्टीमेट बनाते समय कनिष्ठ अभियंता से चूक हुई हैं। उन्होंने इस मार्ग को दो टुकड़ों में इस्टीमेट बनाया। उसमें लंबाई कम रखी। जिससे यह सड़क निर्माण बीच में छोड़ा  गया है। अब तो दुबारा इस्टीमेट भेजने के बाद ही इस सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें