महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला बास से स्टेट हाईवे 148बी तक एक किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग का चार माह के समय में नवनिर्माण किया जाएगा। नगर पालिका की ओर से इसके लिए 37.40 लाख रुपये का बजट तय किया है।
एक किलोमीटर सड़क के नव निर्माण का कार्य को पूरा करने के लिए चार माह की समय-सीमा निर्धारित की गई है। बता दें कि यह मार्ग इंटरलॉकिंग टाइलों से बनाया गया था। अब इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इस एक किलोमीटर मार्ग पर अनेक मोहल्ले पड़ते हैं।
शहर को जोड़ने के लिए मोहल्ला सराय रोड, मोहल्ला सुनारों का, मोहल्ला धानकान, सराय खटीकान होते हुए 148 बी स्टेट हाईवे को जोड़ने वाला यह सुगम मार्ग है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद शहर पर यातायात का भार भी कम हो जाएगा।
इस बदहाल मार्ग पर बरसात के समय में गड्ढों में पानी भरने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। साथ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण सड़क संकरा हो गया गया। अब नपा की ओर से अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ इसकी चौड़ाई को भी बढ़ाया जाएगा।
इस मार्ग पर राजकीय महाविद्याल, महिला कॉलेज, लघुसचिवालय, न्यायिक परिसर सहित मिस्त्री व अन्य मार्केट स्थित है। चार महीने बाद इस मार्ग का निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बनने से शहर व गांवों से जाने वाले लोगाें को लघु सचिवालय, तहसील में लोगों व कॉलेजों में विद्यार्थियों का आवागमन सुगम हो जाएगा।
मोहल्ला सराय के रास्ते शहर को जोड़ने वाले मार्ग का नपा उखाड़ कर नया मार्ग बनाएगी। इस मार्ग को पहले की तरह इंटरलॉकिंग टाइलों से ही बनाया जाएगा। नगरपालिका के सूत्रों के अनुसार इस मार्ग को भी रोड पर दूर तक किए गए अतिक्रमण को हटाकर बनाया जाएगा।
वर्जन:
नगर पालिका की ओर से 37 लाख 40 हजार 255 रुपये का वर्क ऑर्डर पास किया गया है। चार माह में इस मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करने का रखा लक्ष्य रखा गया है। पहले इस मार्ग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। उसके उपरांत इस मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।
फोटो संख्या:51- मोहल्ला सराय में बदहाल सड़क मार्ग---संवाद