फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़-अटेली व महेंद्रगढ़-सुंदरह तक बनेगी सड़क

Sun, 13 Oct 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- गांव बवानिया सड़क मार्ग बदहाल अवस्था में--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पिछले सात साल से बदहाल सड़कों के गड्ढों में हिचकोले खाने वाले 50 गांवों की करीब तीन लाख की आबादी को जल्द राहत की उम्मीद जगी है। महेंद्रगढ़ से अटेली तक 20 किलोमीटर व महेंद्रगढ़ से बवानियां सुंदरह तक के 12 किलोमीटर सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से इसका एस्टीमेट भेज दिया गया है। जिम्मेदारों का दावा है कि एक माह में स्वीकृति मिल जाएगी, जिसके बाद टेंडर व अन्य प्रक्रिया शीघ्रता से पूरी कर मार्च माह तक निर्माण किया जाएगा। गत विधानसभा चुनावों से पूर्व ही विभाग की ओर से इसका एस्टीमेट भेजा गया था, लेकिन लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लगने के कारण इसकी प्रक्रिया रुक गई थी। अब विभाग की ओर से इन दोनों सड़क मार्गों के निर्माण की तैयारी कर ली है।
महेंद्रगढ़ से दोनों जिलों की चार विधान सभाओं को जोड़ते हैं यह दोनों मार्ग
दो जिलों की चार विधानसभा क्षेत्र की 50 से अधिक गांवों की आबादी को जोड़ने वाले यह दोनों ही सड़क मार्ग मुख्य भूमिका निभाते हैं। हालांकि बार-बार इन दोनों मार्गों की चौड़ाई 18 फीट से बढ़कर 25 कर फोरलेन बनाने की मांग भी क्षेत्र के लोगों द्वारा उठाई गई थी। सात साल पहले बनाई गई महेंद्रगढ़ अटेली सड़क मार्ग 20 किलोमीटर दूरी में जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस मार्ग चामधेड़ा, जासावास, ऊंची भांडोर, भालखी, दौंगड़ा, सीहमा, कलवाड़ी, सिलारपुर, गुजरवास, कटकैई गांवों की बड़ी आबादी पड़ती है। वहीं बवानियां सुंदर रोड भी लंबे समय से बदहाल है। महेंद्रगढ़ से वाया डुलाना, मेघनवास चौक, खेड़ा, बवानियां, सुंदरह, भोजवास, गोमला, नांगल मोहनपुर, भैरू का बास, कुंड सहित 50 गांवों के ग्रामीणों के आवागमन के लिए सुगम है। अब यह सड़कें पूरी तरह से बदहाल हो चुकी हैं। 50 गांवों की करीब तीन लाख की आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

152डी, एनएच-11, मनेठी एम्स से सीधा हो सकेगा जुड़ाव
महेंद्रगढ़ शहर का पूर्व दिशा से भी राजस्थान तक सीधा जुड़ाव हो जाएगा। इस मार्ग का 152डी, राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर कुंड के पास, कैंटर डिपो राजस्थान राज्य के काठूवास व मनेठी में बनने वाले एम्स से सीधा जुड़ाव होगा। इसके साथ ही बावल, नीमराणा सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्र से सीधा जुड़ाव होगा। वर्तमान में यह सड़क 18 फीट का है और यह मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा इन दोनों मार्गों के निर्माण के लिए आचार संहिता से पूर्व एस्टीमेट मांगा गया था। विभाग की ओर से एस्टीमेट भेजा जा चुका है। इसे नवंबर तक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति के एक माह बाद सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मार्च तक दोनों सड़कों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

-कृष्ण कुमार यादव, उपमंडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें