फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की सड़कों पर अतिक्रमण, जाम में जूझते राहगीर

Sun, 13 Oct 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- नगर पालिका कार्यालय के पीछे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सड़क के दोनों तरफ  दुकानदारो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मुख्य बाजार में अतिक्रमण होने के कारण जाम लग जाता है। शहर में दुकानदारों ने दोनों साइड 10-10 फीट तक सामान रखा हुआ है। इसके कारण शहर में जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

जब यहां से बड़े वाहन गुजरते है तब अतिक्रमण के कारण उनके जगह नहीं मिलती। नगरपालिका की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के दावे अभी तक धरातल पर नजर नहीं आए हैं। नपा एक दिन अतिक्रमण अभियान चलाकर इतिश्री कर लेती है। सबसे अधिक जाम की स्थिति सब्जी मंडी रोड, सिनेमा रोड, परशुराम चौक, रेलवे रोड पर बनी रहती है।
शहर की अच्छी खासी चौड़ी सड़कें दिन के समय सिमटकर रह जाती हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सड़कें 30 से 35 फीट तक चौड़ी हैं, लेकिन दिन के समय इन सड़कों पर निकलना दुर्भर हो रहा है। दुकानदार सड़क के दोनों ओर सामान बाहर रखकर अतिक्रमण तो करते ही हैं। उसके बाद उनके आगे वाहन लग जाते हैं, जिससे अच्छी खासी चौड़ी सड़क एक गली का रूप ले लेती है। इसके अलावा सड़कों पर कहीं रेहड़ी वाले खड़े होते हैं। बाजार में आने वाले ग्राहक भी कम नहीं हैं वो अपने वाहनों को बीच सड़क के ऊपर खड़ा कर खरीदारी के लिए दुकान में चले जाते हैं। वाहन खड़ा करके एक-दो घंटे में वापस आते है। नगरपालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। बाजार में जाम लगने के कारण बाइक चालकों को मजबूरीवश गलियों में से जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन बाजारों में दिनभर रहती है जाम की स्थिति
शहर के सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मसानी चौक, आईटीआई रोड, सीएसडी कैंटीन के सामने, 11 हट्टा बाजार मार्ग, परशुराम चौक से मसानी चौक, रेलवे रोड, ब्रह्मचारी रोड पर अतिक्रमण के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। दोपहर के समय यहां से गुजरने वाले सैकड़ों की संख्या में स्कूली वाहन लोगों की ओर परेशानी बढ़ा रहे हैं। जाम के कारण मात्र पांच मिनट के रास्ते में 30 मिनट का समय लग जाता है।
शहरवासियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। साथ ही अतिक्रमण के स्थाई समाधान को लेकर भी योजना तैयार की जाएगी। शहर में जहां भी अतिक्रमण अधिक है वहां पर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन

रमेश सैनी, नपा प्रधान महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें