फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड के नवीनीकरण का कार्य शुरू हो : अतरलाल

Sun, 25 May 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। बसपा नेता अतरलाल के नेतृत्व में अटेली न्याय यात्रा शनिवार को गांव सिलारपुर, मोहम्मदपुर, कटकई व गुजरवास में पहुंची। सभी गांवों में न्याय यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का पगड़ी व माला पहनाकर स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने बिजली कटौती करने, नहरी पानी न आने की शिकायत की। अतरलाल ने सभी शिकायतों को समाधान के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने की बात कही।
विज्ञापन

अतरलाल ने कहा कि स्थानीय ग्रामीण पिछले दो सालों से जर्जर रोड के नवीनीकरण की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार व प्रशासन रोड़ की सुध-बुध नहीं ले रहे, जिसके कारण लोगों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सरकार और पीडब्ल्यूडी विभाग को तुरंत प्रभाव से रोड़ के नवीनीकरण सा कार्य शुरू करना चाहिए। इस अवसर पर नरपत सिंह, डाॅ. जितेन्द्र, सज्जन सिंह, तेजप्रकाश ओर शेरसिंह यादव सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें