फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कृष्णा कॉलोनी से माजरा पुल तक नहीं बनी सड़क

Sun, 30 Jun 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीं महेंद्रगढ़। कृष्णा कॉलोनी से रेवाड़ी रोड को जोड़ने वाली एक किलोमीटर तक सड़क जर्जर हो गई है। इस सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

यह सड़क कच्चे रास्ते में तब्दील हो चुकी है। एक किलोमीटर सड़क पर कई स्थान पर गड्ढे बने हैं। इसकी वजह से आए दिन बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। लोगों ने कई बार नगरपालिका को लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। यह सड़क शहर और रेवाड़ी रोड को जोड़ने वाला मुख्य और सबसे छोटा मार्ग है। शहर व आसपास के गांव के लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं। रेलवे फाटक पर कई बार लंबे समय तक जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें