फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भाई रामसिंह की कोठी से स्टेट हाईवे 148-बी तक सड़क निर्माण का शुभारंभ

Sun, 28 Sep 2025 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- सड़क निर्माण के शुभारंभ पर ​विधायक कंवर सिंह  यादव को मिठाई ​खिलाते नपा  प्रधान
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भाई रामसिंह की कोठी से स्टेट हाईवे 148-बी तक तकरीबन एक किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर नगर पालिका 49 लाख रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन

नपा की ओर से निर्माण के लिए दस अक्तूबर तक की सीमा तय की गई। इस सड़क का निर्माण पूरा होने से शहर के चार वार्डों के साथ शहर पर यातायात का भार भी 50 प्रतिशत कम हो जाएगा। शनिवार को महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने नारियल तोड़कर मार्ग निर्माण का शुभारंभ किया।
नगर पालिका की ओर से इसके लिए 49 लाख रुपये का बजट तय किया है। विधायक ने अधिकारियों को आदेश दिए कि इस मार्ग का निर्माण दीपावली से पूर्व करा लिया जाए। इससे लोगों को राहत मिलेगी। मार्ग के दोनों ओर किए गए अवैध निर्माण को हटाकर चौड़ा किया जाएगा। शहर के वार्ड 10, 11, 12 व 13 की आबादी के साथ आधे शहर का सीधे स्टेट हाईवे से जुड़ाव होने से शहर पर यातायात का दबाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि यह मार्ग करीब 8 वर्ष पहले यह इंटरलॉकिंग टाइलों से बनाया गया था। अब इस मार्ग पर जगह-जगह पर गड्ढे हो गए हैं। एक किलोमीटर मार्ग पर कई मोहल्ले हैं। शहर को जोड़ने के लिए मोहल्ला सराय रोड, मोहल्ला सुनारों का, मोहल्ला धानकान, सराय खटीकान होते हुए 148 बी स्टेट हाईवे को जोड़ने वाला यह सुगम मार्ग है।


इसका निर्माण पूरा होने के बाद शहर पर यातायात का भार भी कम हो जाएगा। इस बदहाल मार्ग पर बरसात के समय में गड्ढों में पानी भरने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ जाती थी। साथ की अवैध निर्माण के कारण मार्ग संकरा हो गया गया। अब नपा की ओर से अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ इसकी चौड़ाई को भी बढ़ाया जाएगा। इस मार्ग पर राजकीय महाविद्याल, महिला कॉलेज, लघु सचिवालय, न्यायिक परिसर सहित मिस्त्री व अन्य मार्केट स्थित हैं। इसके बनने से शहर व गांवों से जाने वाले लोगाें को लघु सचिवालय, तहसील में लोगों व कॉलेजों में विद्यार्थियों का आवागमन सुगम हो जाएगा। मोहल्ला सराय के रास्ते शहर को जोड़ने वाले मार्ग का नपा उखाड़ कर नया मार्ग बनाएगी। इस मार्ग को पहले की तरह इंटरलॉकिंग टाइलों से ही बनाया जाएगा।
विज्ञापन


- वर्जन:
नगर पालिका की ओर से 49 लाख रुपये की लागत से भाई राम सिंह की कोठी से मोहल्ला सराय स्टेट हाईवे 148-बी का सड़क का निर्माण शुरू करा दिया गया है। विधायक कंवर सिंह यादव ने नारियल फोड़कर इस मार्ग का कार्य शुरू किया। है।- रमेश सैनी नगरपालिका चेयरमैन, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें