फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क बनी, निकासी व्यवस्था फेल, ग्रामीणों ने उठाई आवाज

विज्ञापन
फोटो 18 निकासी न होने पर नाले में जमा गंदा पानी। ग्रामीण
विज्ञापन
सिहमा। गांव सागरपुर में खोड़ से सिहमा तक हाल ही में बनी सड़क के निर्माण पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नालों का निर्माण सही तकनीकी मानकों के अनुसार नहीं किया गया। इससे एक तरफ का नाला सही ढंग से ढलान न होने के कारण गंदे पानी से भरा रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नाले का पानी आगे की ओर बहने के बजाय उसी स्थान पर जमा हो जाता है। इससे बदबू फैल रही है और मच्छरों की संख्या बढ़ गई है जिससे बीमारियों का खतरा भी उत्पन्न हो गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब पानी सड़क तक आ जाता है और आवागमन प्रभावित होता है। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने एकजुट होकर विभाग से मांग की है कि नाले की ढलान को तकनीकी रूप से दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें