फोटो संख्या:57- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में पुरस्कार पाने वाले विद
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित विज्ञान महोत्सव में कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि यह महोत्सव आसपास के क्षेत्रों के स्कूली विद्यार्थियों के लिए भी एक सशक्त मंच है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जी सतीश रेड्डी ने नवाचार और वैज्ञानिक अनुसंधान की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। समारोह का समापन राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली के शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार त्रिपाठी की ओर से प्रस्तुत विज्ञान शो के साथ हुआ। राकेश कुमार त्रिपाठी एवं सीयूएच के डीन अकादमिक प्रो. पवन कुमार मौर्य ने सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए। संवाद