गांव आदलपुर बस स्टैंड के पास चरखी दादरी-महेंद्रगढ़ हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उप स्वास्थ्य केंद्र महेंद्रगढ़ पहुंचाया। उनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गावं रिवासा निवासी संसार पुत्र सरजीत (40) एवं शुभराम पुत्र चिरंजीलाल (60) टाटा 407 में गेंहू भरकर चरखी दादरी की ओर ले जा रहे थे। गांव आदलपुर के पास पीछे से आ रहे ट्राले ने ओवरटेक करते समय टाटा गाड़ी को साइड मार दी जिससे गाड़ी असंतुलित हो गई और जाटी के पेड़ से जा टकराई। गाड़ी टकराने से उसमें सवार संसार एवं शुभराम घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने उपस्वास्थ्य केंद्र महेंद्रगढ़ पहुंचाया। शुभराम की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया। जबकि संसार उप स्वास्थ्य केंद्र महेंद्रगढ़ में ही उपचाराधीन हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज नहीं किए थे।