फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गत 21 नवंबर को सिंघाना रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे महेश कुमार ने बताया कि 21 नवंबर को उसे सूचना मिली कि उसके पिता गोकलराम का सिंघाना रोड पर पावृति फिलिंग स्टेशन के पास एक्सीडेंट हो गया। जिसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल नारनौल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद वे उन्हें इलाज के जयपुर ले गए। जहां 24 नवंबर को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें