फोटो नंबर-08गांव सेका निवासी रितु कुमारी को पदभार ग्रहण करवाते स्टाफ सदस्य व अन्य। स्रोत: परि
नारनौल। गांव सेका निवासी रितु कुमारी ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन भूगोल विषय में सहायक प्रोफेसर के पद पर हुआ है और उन्होंने राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में कार्यभार भी संभाल लिया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करवाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। रितु ने अपनी पढ़ाई आरोही मॉडल स्कूल मंडाना से शुरू की, इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से भूगोल ऑनर्स और हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वे वर्तमान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं।