फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 1600 मीटर दौड़ में रिंकू सेका ने मारी बाजी

Mon, 10 Feb 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 03विजेता ​खिलाड़ी को सम्मानित करते मुख्य अति​थि। स्रोत- संस्था
विज्ञापन
नारनौल। गांव सेका में स्थित एक डिफेंस अकादमी में रविवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें 1600 मीटर दौड़ में रिंकू सेका प्रथम, द्वितीय कमल कोजिंदा और तृतीय स्थान पर पुनीत सेका, 400 मीटर दौड़ ओपन में सोनू मंडाना प्रथम, अंकित सुराना द्वितीय और तृतीय स्थान पर पुनीत सेका, 200 मीटर में रजक प्रथम, मयंक सेका द्वितीय व वाशु व रोहित सेका तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर में राहुल व दिव्यांश सेका प्रथम, नकुल व प्रिंस सेका द्वितीय व श्रीवंश व आयुषी सेका तृतीय स्थान पर रहे। लंबीकूद में निकिता सेका प्रथम, मयंक सेका द्वितीय व अमित सेका तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

पूर्व सीनियर कैडेट एनसीसी सोनू वर्मा ने कहा कि खेल व जीवन एक-दूसरे के पर्याय हैं। जीवन में खेल का बहुत महत्व है। खेल में हार-जीत होती है पर हार हमें एक नई सीख देती है। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण कोच, सतीश कुमार, राजेश, पुष्पेन्द्र, मनोज, संदीप, बिल्लू, नवीन कुमार व कोच संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें